नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास लगातार जारी,अब रोजगार और उद्योग पर जोर–विधायक विनय कुमार चौधरी
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास लगातार जारी,अब रोजगार और उद्योग पर जोर–विधायक विनय कुमार चौधरी
नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का विकास लगातार जारी,अब रोजगार और उद्योग पर जोर–विधायक विनय कुमार चौधरी
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /
बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो.विनय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 20 वर्षों से ‘न्याय के साथ विकास’ की जो यात्रा शुरू हुई थी,वह आज भी लगातार चल रही है और आने वाले वर्षों में यह और तेज़ होगी। अब सरकार का फोकस रोजगार,उद्योग और सभी वर्गों की भागीदारी पर है। वे शनिवार को बहेड़ी प्रखंड के कई गांवों में मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत विधायक निधि से बनी नई सड़कों और चबूतरों का उद्घाटन कर रहे थे। बहेड़ी पूर्वी वार्ड 15 में मोहन टोला में मोहनलाल के घर से किशोरी शर्मा के घर तक पीसीसी सड़क,दोहाट नारायण पंचायत के मधुबन गांव में चबूतरे का निर्माण
श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जो वादा किया था,उसे पूरा किया है। उन्होंने कहा था कि राज्य के किसी भी कोने से 6 से 8 घंटे में पटना पहुँचना संभव होगा–आज यह हकीकत बन चुका है। ग्रामीण इलाकों तक सड़कों का जाल बिछ गया है जिससे लोगों की आवाजाही आसान हो गई है। उन्होंने कहा कि आज से दो दशक पहले बिहार की हालत काफी खराब थी,लेकिन आज बिहार तेजी से तरक्की कर रहा है। विकास अब दो अंकों में पहुँच चुका है और आने वाले समय में बिहार को विकसित राज्यों की सूची में लाने का लक्ष्य है। विधायक ने कहा कि पहले हमारी सरकार को पुराने नुकसान को सुधारने में समय लगा,लेकिन अब बिजली,पानी,स्वास्थ्य और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं के बाद सरकार का मुख्य फोकस रोजगार,उद्योग और कृषि के विकास पर है। विधायक विनय कुमार चौधरी ने लोगों से एक बार फिर एनडीए को आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार और बेनीपुर विधानसभा का चौमुखी विकास जनता के सहयोग से ही संभव है। उन्होंने कहा आपके समर्थन से ही बिहार खुशहाल बनेगा। आइए एक बार फिर एनडीए की सरकार बनाएं और देश के भविष्य को मजबूत करें। मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष राम शंकर सिंह,गजेंद्र प्रसाद सिंह,संतोष साह,राम शंकर मंडल,सरिता देवी,शर्मा पासवान,फूलकुमारी देवी,सुधीर ठाकुर,पवन सिंह,संजीव कुमार,रामचतुर यादव,दिलीप राम,नागेश्वर मंडल,किशोरी शर्मा,नरेश साफी,और कई अन्य स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
दरभंगा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता,माताओं ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह,इस तरह के आयोजनों से बच्चों में दिखता हें उत्साह।
राजीव प्रताप रूडी की सांगा यात्रा दरभंगा पहुंची,लोगों ने किया जोरदार स्वागत, मैं नेता नहीं,समाज का बेटा हूँ,समाज के हक और सम्मान के लिए लड़ता रहूँगा-राजीव प्रताप रूडी