राजीव प्रताप रूडी की सांगा यात्रा दरभंगा पहुंची,लोगों ने किया जोरदार स्वागत,

मैं नेता नहीं,समाज का बेटा हूँ,समाज के हक और सम्मान के लिए लड़ता रहूँगा-राजीव प्रताप रूडी

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

सांसद राजीव प्रताप रूडी की सांगा यात्रा अब तेजी से लोगों के बीच पहचान बना रही है। यह यात्रा क्षत्रिय समाज के गौरव राणा सांगा के नाम पर शुरू की गई है। यह यात्रा दरभंगा जिले के कई गाँवों में पहुँची,जहाँ लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और सभाएँ,संवाद व भव्य आतिथ्य कार्यक्रम किए। इस यात्रा के दौरान रूडी ने कहा कि अब समाज को अपना सच्चा प्रतिनिधि मिल गया है,जो हर हाल में साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि अब क्षत्रिय समाज की भूमिका सिर्फ भागीदारी की नहीं,बल्कि चुनावों में दिशा तय करने की होगी। उन्होंने समाज की एकता और गौरव पर भी ज़ोर दिया।सांगा यात्रा की शुरुआत सिमरी चौक से हुई,जहाँ लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया। इसके बाद यात्रा डिहरामपुर के दुर्गा मंदिर,सेनुआरा गाँव,खैरा बिस्किट फैक्ट्री,सजनपुरा और छोटाइपट्टी के शिव मंदिर पहुँची। हर जगह सभा,बातचीत और जनसंपर्क कार्यक्रम हुए।
इस मौके पर कई बड़े नेता और स्थानीय प्रतिनिधि मौजूद रहे,जिनमें जदयू नेता अजय सिंह,वीर कुँवर सिंह समिति के अध्यक्ष ब्रजेश सिंह,मुखिया मनोज सिंह,भाजपा नेता राकेश सिंह,सत्येन्द्र सिंह,सुमित सिंह,अरुण सिंह,कुंदन सिंह,अमरजीत सिंहपुर,हेमंत सिंह,बिट्टू सिंह और अन्य लोग शामिल थे। सभा में रूडी ने कहा अब समाज को कोई और नहीं खोजना पड़ेगा,मैं खुद समाज का बेटा बनकर आया हूँ। मैं नेता नहीं आपका अपना हूँ।” उन्होंने कहा कि भाजपा में रहकर भी वे क्षत्रिय समाज के हक और सम्मान के लिए हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। रूडी ने कहा कि यह यात्रा केवल यात्रा नहीं,बल्कि समाज को एकजुट करने और चार हजार गाँवों तक जागरूकता फैलाने का अभियान है।