दरभंगा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता,माताओं ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह,इस तरह के आयोजनों से बच्चों में दिखता हें उत्साह।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

दिल्ली पब्लिक स्कूल,दरभंगा में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें स्कूल की बच्चियों की माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में माताओं ने न केवल प्रतिभाग किया,बल्कि बच्चों का उत्साह भी बढ़ाया।

स्कूल की प्रधानाचार्या स्वर्णिका मिश्रा ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने बताया कि यह कार्यक्रम स्कूल की शिक्षिकाओं के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस आयोजन में शिक्षिका शबनम पल्लवी,मिताली सलोनी,नंदिता,शिवानी, शिल्पी,शिवानी कश्यप,सानिया,शफकत,अभिलाषा और देवयानी ने अहम भूमिका निभाई।प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों ने सुंदर और रचनात्मक मेहंदी डिजाइनों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया,जिससे माहौल उत्सव जैसा हो गया।