बिरौल चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीपीओ को किया सम्मानित, घटना को लेकर सौंपा ज्ञापन।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

चैंबर ऑफ कॉमर्स, बिरौल के अध्यक्ष यतीन्द्र कुमार महतो और सचिव रमाशंकर शर्मा ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बिरौल, प्रभाकर तिवारी से उनके कार्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान, उन्होंने एसडीपीओ को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह के बाद, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने एसडीपीओ को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सुपौल बाजार के प्रमुख व्यवसायी के साथ मारपीट और छिंताई की घटना का जिक्र किया गया था। कॉमर्स के पदाधिकारियों ने एसडीपीओ से इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष श्री महतो ने बताया कि हाल ही में, सुपौल बाजार के एक व्यवसायी के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट की गई, जिससे इलाके के व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने एसडीपीओ से आग्रह किया कि वे इस मामले को गंभीरता से लें और अपराधियों पर नकेल कसें। भेंट करने के बाद अध्यक्ष यतीन्द्र महतो ने कहा पत्रकारों से कहा कि एसडीपीओ श्री प्रभाकर तिवारी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही कार्रवाई करेगी। इस मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स के लेखापाल मुन्ना चौधरी सहित कई अन्य सदस्य भी मौजूद थे।