सावन की तीसरी सोमवारी में लगने वाले भीड़ को लेकर शनिवार को न्यास समिति के अध्यक्ष सह बिरौल एसडीओ शाशांक राज उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने मंदिर, व शिवगंगा ,के अलावे गजेन्द्र नारायण सिंह धर्मशाला में लगे बैरिकेटिंग का जायजा लिया।

दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार 

इस दौरान एसडीओ शाशांक राज ने नगर पंचायत के स्वक्षता पदाधिकारी रोहित कुमार को शिवगंगा की साफ सफाई, तथा शिवगंगा के सीढ़ी पर लगे काई को रविवार तक साफ करने का निर्देश दिया ताकि शिवगंगा में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि जो वोलेंटियर मंदिर परिसर में सेवा देते है वे लोग मंदिर परिसर में सोमवार से नही रहेंगे, मंदिर परिसर के बाहर सेवा देंगे।

वही उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने थाना अध्यक्ष अंकित चौधरी को निर्देश देते हुए कहा कि शिवगंगा में आपदा मित्र नाव पर तीनों कोने में रहेंगे इसके साथ सिपाही लाइफ जैकेट पहनकर तैनात रहेंगे। मोके पर बीडीओ अशोल कुमार जिज्ञासु के अलावे कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।