आठ महीने के अंदर दो बार भरवाड़ा में सरकारी स्कूल में असामाजिक तत्वों में की तोड़फोड़

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा के खराजी टोला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में आसामाजिक तत्वों द्वारा आठ महीने में दो बार स्कूल परिसर में सरकारी सम्पत्ति के साथ तोड़फोड़ कर स्कूल को नुकसान पहुंचाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार निधी ने बताया कि वर्ष 2024 के नवंबर को दस तारीख को असामाजिक तत्वों द्वारा स्कूल परिसर में घुसकर शौचालय का ताला तोड़कर शौच शीट को ईंट पत्थर से शतिग्रस्त कर परिसर में लगे सामर्सेबल पाइप को शतिग्रस्त कर जगह जगह लगे टोटी को तोड़ दिया गया था जिसके बाद स्थानीय थाना को लिखित शिकायत दी गई थी।जिसके आठ महीना बीतने के बाद दुबारा असामाजिक तत्वों द्वारा शुक्रवार की रात दुबारा स्कूल परिसर में लगाए गए समरसेबल पम्प का नल पॉइंट और पाइप को जगह जगह ईंट से शतिग्रस्त कर दिया गया है। वही शाम में बाद स्कूल परिसर में असामाजिक तत्व के लोग इकट्ठा होकर हुड़दंग फैलाते रहे है। जिसके बाद प्रधानाध्यापक ने स्थानीय थाना और नगर पंचायत के मुख्य पार्षद को सूचना दिया है। थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।