अली अशरफ अली फातमी को राजद अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर समर्थकों ने दी बधाई , विधानसभा चुनाव में आरजेडी दिखाएगी अपनी ताकत

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /दरभंगा
पूर्व केन्द्रीय मंत्री अली असरफ फातमी को राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित होने पर मिथिलांचल में हर्ष का वातावरण है।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के द्वारा इस आशय का अधिसूचना निर्गत होने पर पूर्व विधायक डा.फराज फातमी,ऋषि मिश्र, राम निवास प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,प्रधान महासचिव ईरशाद आलम, उप प्रमुख साजीद मुजफ्फर, मुखिया परशुराम यादव, अमृत चौरसीया,महेश झा,पूर्व मुखिया-अमजद अब्बास, लतीफुर रहमान, भोला पासवान,राजद शिक्षक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष श्याम साह,पैक्स अध्यक्ष अमरेन्द्र यादव, अब्दुल कलाम, संजय यादव, जितेन्द्र पासवान,ने बधाई दी।वक्ताओं ने कहा देश की राजनिति में सामाजिक न्याय के मजबूत स्तंभ श्री फातमी को पार्टी के अकलियत कमेटी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनित किया जाना मिथिलांचल के सम्मान का प्रतीक है।इधर युवा राजद के पूर्व प्रदेश सचिव अमजद अब्बास ने कहा है कि विदेश से पूर्व केन्द्रीय मंत्री का दरभंगा आगमन के बाद जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।इस दिशा में राजद कार्यकर्ताओ के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा।राजद अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष साबीर हुसैन लड्डू, प्रखंड अध्यक्ष तुफैल अहमद, प्रदेश महासचिव तुफैल सिद्धीकी ने कहा राजद को ग्रास रूट पर मजबूत करने व अकलियत को सम्मान देने को लेकर लालू तेजस्वी के इस ऐतिहासिक निर्णय का सभी लोग स्वागत करते हैं।