सिटी एसपी ने किया थाना का निरीक्षण , अपराध नियंत्रण को लेकर थाना अध्यक्ष को दिए दिशा निर्देश

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /विजय कुमार ठाकुर 

दरभंगा नगर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने शनिवार सिंहवाड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया मौके पर उन्होंने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, और अनुसंधान के प्रगति कार्य का समीक्षा कर पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।थाना में लंबित कांड के अनुसंधानकर्ता को समय पर कार्य निष्पादन करने को कहा है।
थाना आगन्तुक पंजी, थाना दैनिकी पंजी, सम्मन पंजी , अजमानतीय वारंट पंजी, जमानतीय वारंट पंजी,मालखाना पंजी, हाजत पंजी, ओ०डी० रजिस्टर पंजी का गहन अवलोकन कर सभी पंजी को अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया है। अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिए गए कि लंबित मामलों का तेजी से निष्पादन करें।, विशेष रूप से लूट, हत्या, डकैती, अपहरण जैसे गंभीर अपराधों के मामलों में निष्पक्ष जांच पङताल करें। कोर्ट से निर्गत लंबित वारंट और कुर्की के निष्पादन को प्राथमिकता देने का निर्देश देकर चौकसी रखने को कहा गया है।
अपराध नियंत्रण और गश्त को प्रभावी करने के लिए अपराध नियंत्रण कर सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर देकर पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनावें। जनता द्वारा प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई कर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।बेहतर पुलिसिंग के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने और पुलिस कर्मियों की कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन किया गया।नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना निरीक्षण और लंबित कांडों की समीक्षा एक नियमित प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य अपराधों के निपटारे में तेजी लाना, कानून व्यवस्था व पुलिस कार्यप्रणाली को प्रभावी बनाना है।मौके थानाध्यक्ष रंजीत चौधरी, प्रशिक्षु दारोगा सतीश यादव, विक्रांत कुमार, कमलेश मिश्र सहित अन्य मौजूद थे।