20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन बीडीओ ने फीता काट कर किया। 20 सूत्री के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सरकार ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है: ईश्वर मंडल
20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन बीडीओ ने फीता काट कर किया। 20 सूत्री के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सरकार ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है: ईश्वर मंडल
20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन बीडीओ ने फीता काट कर किया।
20 सूत्री के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सरकार ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है: ईश्वर मंडल
दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता दरभंगा
कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड में 20 सूत्री कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल,पार्टी के जिला संगठन प्रभारी केदारनाथ भंडारी युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय तथा पूर्वी बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री मंडल ने सरकार द्वारा 20 सूत्री के गठन के उद्देश्य को विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि प्रखंड 20 सूत्री के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सरकार ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस समिति को सरकार के सबसे निचले प्रशासनिक इकाई प्रखंड में हो रहे विकास कार्य के देख रेख की जिम्मेदारी दी गई है। आप लोग जिम्मेदारी के साथ सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रम को धरातल पर उतारने में सहयोग करने का अपील किया। इससे पहले संगठन प्रभारी श्री भंडारी ने 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार राय और उपाध्यक्ष रोशन कुमार राय को उनके कुर्सी पर बैठाया। कार्यक्रम को जदयू के जिला संगठन प्रभारी श्री भंडारी,युवा जदयू के प्रदेश महासचिव गौरव कुमार राय ने भी संबोधित किया। मौके पर 20 सूत्री सदस्य सिकेन्दर यादव,राखी देवी,कंचन कुमारी,प्रमोद सदा राम चंद्र सदा,राम प्रसाद राय,अजय राय,मुखिया छेदी राय,ठको स्थाई,राजेश पासवान,मनोज पासवान,राजेश चौपाल,अशोक आनंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।