सिनुआर गोपाल में सलहेश पूजा का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न,

राजा सलहेस पूजा से समाज को मिलती है एकता और उन्नति की प्रेरणा: लक्ष्मण कुमार पासवान।

दस्तक 7 मीडिया दरभंगा /

बहादुरपुर प्रखंड क्षेत्र हरिपट्टी पंचायत अंतर्गत सिनुआर गोपाल गांव में शुक्रवार को राजा सलहेस पूजा कमिटी द्वारा पूजा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया।पासवान समाज सहित अन्य वर्ग के लोग अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए कामना और मन्नत मांगने के लिए पूजा स्थल पर पहुंचे। प्रत्येक साल की तरह इस वर्ष भी राजा सलहेस पूजा बड़े ही भव्य रूप में मनाया गया। इस अवसर पर दूर दराज से सिद्धि प्राप्त मानर भगत और बेनीपुर प्रखंड क्षेत्र से बहेड़ा निवासी,भगत अरुण पासवान तथा समस्तीपुर जिला के सिंघिया से मानर मिरदंग बादक को आमंत्रित किया गया था। जहा उनके द्वारा विभिन्न प्रकार के खेल प्रस्तुत कर देवी-देवताओं को स्मरण किया। राजा सलहेस पूजा पासवान समाज के लोगों के द्वारा पीढ़ी-दर-पीढ़ी से अपने कुल देवता की पूजा किया जाता है,जो सावन के महीने में की जाती है। इस पूजा में ग्रामीण अपने सगे संबंधियों को आमंत्रित करते हैं। और आसपास के शहरों और गांवों से लोग इस पूजा को देखने आते हैं। जहाँ लोग अपने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए भगत से आशीर्वाद प्राप्त किया। मौके पर ग्रामीण फकीर पासवान ने कहा कि भगवान राजा सलहेस की पूजा से हमारे समाज का कल्याण होता है। वही संतोष पासवान ने कहा कि साल में एक बार अपने कुल देवताओं को स्मरण करते हैं,जिससे हमारे परिवार पर कुलदेवता की कृपा और आशीर्वाद बना रहता है। लक्ष्मण कुमार पासवान ने बताया कि हमारे कुल देवता हमारे प्रमुख आराध्य हैं,जिनकी हम प्रतिवर्ष स्मृति में पूजा करते हैं। और अपने समाज की उन्नति के लिए कामना करते हैं। संक्षेप में,यह पूजा पासवान समुदाय के एकत्रीकरण का अवसर भी है,क्योंकि इस दिन हम सगे-संबंधियों के साथ मिलकर पूजा में सहभागिता करते हैं और अपने कुलदेवता की स्मृति को याद करते हैं।बकिशोरी पासवान ने कहा कि भगवान राजा सलहेस की असीम कृपा से हम सब पर उन्नति की राह खुलती है,और उनकी ही कृपा से हम विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
दिलीप पासवान बताते है कि राजा सलहेस पूजा के अवसर पर हम ग्रामीण एकत्रित होकर अपने पूर्वजों की परंपरागत पूजा करते हैं और अपने कुल देवताओं को याद करते हैं,जिससे हमें उनकी असीम कृपा का आशीर्वाद मिलता है।
इस अवसर पर हरिपट्टी पंचायत के मुखिया कैलाश बाबा के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं आसपास के कई गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे।