पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बिरौल थाना का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आलोक ने शुक्रवार को बिरौल थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में लंबित पड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा की और थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के बाद, पुलिस अधीक्षक ने साहों पंचायत के मणिकपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने एक पुराने मामले का पर्यवेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मामले की जांच कर रहे अनुसंधानकर्ता प्रमोद कुमार सिंह से केस की प्रगति की जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं। उसके बाद उन्होंने बिरौल के हांटी एसबीआई के निकट भूमि विवाद मामले को लेकर दोनों पक्षों के द्वारा प्रस्तुत किए गए कागजात का अवलोकन किए। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)का यह दौरा लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और जांच में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था।