सिमरी थाना अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /

गुरुवार को सिमरी थाना परिसर में थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने वृक्षारोपण किया परिसर में फलदार वृक्ष का पौधा लगाते हुए उन्होंने कहा की पर्यावरण की संरक्षण को लेकर लोगो को ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पेड़ लगानी चाहिए। देश को हरा भरा बनाने और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने में वृक्ष की अहम भूमिका है। पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वही सहायक दरोगा पंकज कुमार रजक ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और हरित क्रांति को बढ़ावा देने की लोगो से अपील करते हुए अपने आस पड़ोस खाली जमींन पर वृक्षारोपण करने की अपील करते हुए युवा पीढ़ी को जागरूक किया।