पानी की समस्या को अविलंब दूर करे पीएचडी विभाग – रंजना
पानी की समस्या को अविलंब दूर करे पीएचडी विभाग – रंजना
पानी की समस्या को अविलंब दूर करे पीएचडी विभाग – रंजना
दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /
जिला परिषद सदस्य रंजना कुमारी में बुधवार को सिंहवाड़ा प्रखंड के कई पंचायतो में भ्रमण कर पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों से मुलाकात की।इसी क्रम में मनिकौली पंचायत में उन्होंने भ्रमण के दौरान पेयजल की समस्या को लेकर पीएचडी विभाग के अधिकारियों से बात कर अविलंब समाधान करने का आग्रह किया।मौके पर उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में नल जल योजना फेल हो गई है लोग पेयजल के लिए भटक रहे है।पीएचडी विभाग कान बंद कर सोया हुआ है। जो एक दो चापाकल से पानी निकल भी रहा है तो लोगो को पानी भरने के लिए इस भीषण गर्मी के लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतिज़ार करना पर रहा है। वही उन्होंने कहा की सिंहवाड़ा प्रखंड के लगभग सभी पंचायत में भूजल नीचे चले जाने के कारण चापाकल फेल होने से लोगो को पीने का पानी भी खरीदना पड़ता है। उन्होंने जल्द से विभाग से समस्या की समाधान करने की मांग करते हुए पंचायतों में अधूरे नल जल को दुरुस्त करने की मांग की।