घर में घुस कर युवक पर हमला , लाइसेंसी हथियार छीनने की कोशिश का आरोप,आज जेल ,कल बेल होगा फिर वहीं खेल।
दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /दरभंगा
सिमरी थाना क्षेत्र के सरैया गांव में मारपीट कर हमला करने एवं घर के कमरे में रखा लाइसेंसी राइफल छीनने के प्रयास मामले में वसीम हैदरी ने गांव के पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।अंकित कांड मो. सज्जाद मो. आमीर,शहंशा, इफतेखार कलीम उर्फ गुलाब, अब्दुल वारीक मो. शहवाज व अन्य 4-5 व्यक्ति को आरोपित किया है।अंकित कांड में कहा है कि 22जुलाई की संध्या 6.35 बजे अचानक मेरे घर में उपरोक्त सभी घुस गये। मेरे पुत्र मो. माज वसीम को लोहे के रॉड से सिर पर वार किया। जिसको रोकने के दौरान दाहिने हाथ की दोनों हड्डी टुट गई। जब पत्नी बीच-बचाव करने पहुंची तो उसका कपड़ा फाड़ने के साथ धक्का मारकर गिरा दिया। कमरे में घुस कर मेरे लाईसेंसी बंदुक को छीनने की कोशिश की। धमकी दिया कि मैं बेरोजगार हुँ मुझे रंगदारी दों नहीं तो तुम्हारे पुरे परिवार को जान से मार देंगे। इसी बीच मेरे बेटे के गले से दो भर चाँदी का चैन तकी अहमद उर्फ सज्जाद ने छीन लिया व मो. आमीर ने जेब से लगभग एक हजार रूपया निकाल लिया। धमकी देकर कहा है कि तुम्हारे लाईसेंसी बंदुक रद्ध करवा देंगे। इस घटना क्रम लाईव विडियों रिकॉर्डिंग है जो अनुसंधान के समय हम उपस्थित करेंगे।मालूम हो कि तकी अहमद उर्फ मो सज्जाद के उपर कई अपराधिक मामला है। वे सभी हमेशा डाईलॉग मारता है कि आज जेल, कल बेल, परसों वहीं खेल। अपने दरवाजे पर देर रात तक गुंडा के साथ बैठक जमाकर बङी घटना का साजिश रचता है।दो तीन बाइक से पूरे गाँव में चक्कर लगाता रहता है।जख्मी पुत्र का उपचार डीएमसीएच में कराया है।थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने आवेदन के आलोक में केस दर्ज कर अनुसंधान दारोगा विजय शंकर चौधरी को सौंप कर आगे की कारवाई का निर्देश दिया है।