भूजलस्तर नीचे चले जाने से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए मचा हाहाकार

दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /दरभंगा 

प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भूजलस्तर नीचे चले जाने से लोगो के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। नगर पंचायत सिंहवाड़ा , कटासा, अग्यासपुर , महिसारी , भजौरा, मनिकौली, कटका , निस्ता के अलावा नगर पंचायत भरवारा में पेयजल की भीषण किल्लत होने से लोगो में हाहाकार मचा हुआ है। नगर पंचायत भरवारा के प्रेम ठाकुर , इजहार आलम मुन्ना , स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष शम्भू ठाकुर ,राजद नेता इरशाद आलम , भपुरा के मेराज अली , कैलाश ठाकुर , मोहन ठाकुर , राहुल ठाकुर , चंदन साह , मिथिलेश साह , पूर्व मुखिया शंभु ठाकुर आदि ग्रामीणों ने बताया कि खास कर नगर पंचायत भरवारा में विगत पाँच वर्षों से पेयजल की समस्या बनी हुई है। नगर पंचायत द्वारा पानी के टैंकरों से भी जलापूर्ति होने के बाद भी पानी के लिए लोग परेशान रहते है। नल जल योजना में तहत वार्डो में बने पानी टंकी भी कई वार्डो में जर्जर अवस्था में हैं। वही नगर पंचायत भरवाड़ा के मुख्य पार्षद सुनील भारती ने कहा की बंद पड़े वार्डो में पानी टंकी और समर्सिबल की चालू करने का पर्यास किया जा रहा है अभी लगातार रात के बारह बजे तक नगर पंचायत के वार्डो में कई पानी की टंकी से जलापूर्ति की जा रही है। फिलहाल वार्ड एक में समर्सिबल का नया मोटर लगा पानी चालू कराया गया है। जल्द ही सभी वार्डो का समर्सिबल को मरम्मती करा सुचारू ढंग से लोगो के घरों तक पाइपलाइन के द्वारा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। अभी कई वार्डो में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से की जा रही है।