सिमरी थाना क्षेत्र के सरैया गांव में अपने घर से मदरसा चौक पर सामान लाने जाने के दौरान रास्ते पर घेरकर युवक सहवाज (18) को फाइटर से मारपीट कर लहूलुहान मामले में पिता पुत्र वसीम हैदरी व मोहम्मद माझ को आरोपित किया गया है।अंकित कांड में जख्मी युवक के चाचा के आवेदन पर दर्ज केस में कहा है कि 22 जुलाई को संध्या 5:00 बजे शाम में उनका भतिजा-मोहम्मद सहबाज अपने घर से सरैया मदरसा चौक से सामान लाने जा रहा था। रास्ते में ही अचानक वसीम हैदरी के पुत्र मोहम्मद माझ सहित दो तीन लोगों गाली गलौच देकर मेरे भतीजे को मारपीट का कारण पुछा।जब वह विरोध किया तब माझ ने अपने पॉकेट से लोहे का का फाईटर निकालकर उसके उपर जानलेवा हमला कर बेरहमी से मारपीट करने लगा। जब उसने वहां से भागने कि कोशिश कि तो मो. माझ अपने कमर से डाईगर निकालकर उसे जान मारने कि नियत से गर्दन के उपर सटा दिया। जब जान बचाने कि कोशिश कि तो उसने डाईगर गर्दन से हटकर माथे पर लगने से लहुलुहान हो गया। घटनास्थल पर भीङ के बीच जब जब मो. माझ के पिता को घटना की जानकारी मिली तो बिना किसी का गलती के आकोश में भतीजा को गाली के साथ धमकी देने लगा।कहा जो करना है करो मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। मेरा बडों के साथ उठना बैठना है। किसी का औकाद नहीं है मेरे साथ मुंह लगने की।कोई रिपोर्ट लिखवाया तो परिवार को किसी वक्त मरवा दुंगा।इस बात से मेरा भतीजा काफी डरा हुआ है कि कोई घटना न हो जाए।जख्मी के बाद स्वास्थ्य केन्द्र सिंहवाड़ा में प्राथमिक उपचार कराया गया है।
थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने आवेदन के आलोक में पिता पुत्र पर केस दर्ज कर अनुसंधान दारोगा विजय शंकर चौधरी को सौंपा है।