नगर पंचायत भरवाड़ा में तेज रफ़्तार बाइकर्स से परेशान लोग , हाई स्पीड बाइक से गली मोहल्ले में रेसिंग कर रहे बाइकर्स ,बाइकर्स के आतंक से लोग परेशान

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भरवाड़ा में बाइकर्स के तांडव में लोग परेशान हो रहे है। शाम होते ही कई बाइकर्स तेज रफ़्तार से बाइक चौक चौराहों पर नचा आतंक मचाते रहे है वही पुलिस बाइकर्स को काबू नहीं कर पा रही है। बौका चौक से पुरानी बाजार तक नव निर्मित पीसीसी सड़क पर इन दिनों बाइकर्स के आतंक से परेशान है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की बाइकर्स तेज रफ्तार ऊंचे आवाज वाले साइलेंसर लगाकर सड़क पर अनियंत्रित ढंग से बाइक तेज रफ्तार से चलाते है। जिसके कारण छोटे छोटे बच्चे वृद्ध महिला पुरुष और लोग इनके आतंक से परेशान है।