बिरौल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र का सम्मान, अधिवक्ताओं की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन।
बिरौल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र का सम्मान, अधिवक्ताओं की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन।
बिरौल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र का सम्मान, अधिवक्ताओं की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन।
दस्तक7मिडिया,विधि संवाददाता, बिरौल।
बिरौल स्थानीय अधिवक्ता संघ ने नवनियुक्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र का लॉयर्स हॉल में गर्मजोशी से स्वागत किया। संघ के अध्यक्ष बच्चेलाल झा और सचिव राजकपूर पांडे ने मिथिला की पारंपरिक शैली में उन्हें पाग, माला और चादर से सम्मानित किया।
इस सम्मान समारोह के दौरान, न्यायाधीश मिश्र ने मौजूद अधिवक्ताओं के साथ बैठकर उनका परिचय लिया और उनकी समस्याओं को ध्यान से सुना। अधिवक्ताओं ने एक स्वर में न्यायालय भवन में लगी सभी लिफ्टों के कई महीनों से खराब होने की गंभीर समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि इस कारण न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं और विशेष रूप से वयोवृद्ध मुवक्किलों को चौथी मंजिल तक जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनते ही न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मध्यस्थता केंद्र भवन का निरीक्षण किया। नर्सिंग रूम में बेड पर गद्दा न होने से वे काफी नाराज हुए और इस पर तत्काल ध्यान देने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने लिफ्ट का भौतिक सत्यापन किया और कोर्ट नाजिर पंकज कुमार को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि लिफ्ट को अविलंब ठीक कराया जाए और नर्सिंग रूम में गद्दा लगाया जाए। उन्होंने इस कार्रवाई की जानकारी जल्द से जल्द देने को कहा।
इस अवसर पर न्यायाधीश मिश्र ने कहा, “यह मिथिला की धरती बाबा कुशेश्वर नाथ की धरती है, और मैं आप अधिवक्ताओं से मिलकर काफी प्रसन्न हूं।” उन्होंने उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया कि बार और बेंच के बीच पूरक संबंध बना रहेगा।
इस कार्यक्रम में बेनीपुर संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार, अधिवक्ता श्रवण कुमार चौधरी, कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार सिंह, श्रवण कुमार झा, प्रणय कुमार मिश्र, उत्तम कुमार चौपाल, अनन्त नारायण मिश्र, संजीव कुमार सिंह सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।