पुरानी पेंशन और पदोन्नति की मांग को लेकर टीईटी शिक्षक संघ का विरोध प्रदर्शन

दस्तक 7 मीडिया कुशेश्वरस्थान संवाददाता दरभंगा /

पूर्वी प्रखंड में टीईटी पास शिक्षकों के संघ ने अपनी मांगों को लेकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन संघ के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार और मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। सभी शिक्षकों ने बांह पर काली पट्टी लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से विरोध जताया। शिक्षकों की मुख्य मांगें,पुरानी पेंशन योजना को फिर से लागू किया जाए। बीएड डिग्रीधारी,कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों को ब्रिज कोर्स करने का मौका मिले।स्नातक ग्रेड के वे शिक्षक जिन्होंने 5 साल की सेवा पूरी कर ली है,उन्हें प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति दी जाए। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने नारेबाजी कर सरकार से जल्द मांगें पूरी करने की अपील की। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि उच्च न्यायालय ने भी 5 साल पूरा कर चुके शिक्षकों को पदोन्नति देने का आदेश दिया था,लेकिन सरकार ने इस आदेश का पालन नहीं किया। जब कोर्ट की अवमानना को लेकर केस दायर हुआ,तो उसमें भी सरकार की हार हुई,फिर भी अब तक पदोन्नति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा,सरकार खुद को कोर्ट से ऊपर समझ रही है,जो गलत है। विरोध प्रदर्शन में कई शिक्षक शामिल थे,जिनमें खुशबू कुमारी,अमोद यादव,वंदन झा,मयंक कुमार चतुर्वेदी,संदीप यादव,सुजीत सिंह,राजीव कुमार,विकास कुमार,अभिषेक कुमार गुप्ता,विपुल मिश्र और गुड्डु प्रमुख थे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा।