अलीनगर थाना की पुलिस ने बलात्कार के मुख्य आरोपी लड़के को किया गिरफ्तार।
अलीनगर थाना की पुलिस ने बलात्कार के मुख्य आरोपी लड़के को किया गिरफ्तार।
अलीनगर थाना की पुलिस ने बलात्कार के मुख्य आरोपी लड़के को किया गिरफ्तार।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
दरभंगा जिला के महिला थाना में दर्ज कांड (106/25) के मुख्य आरोपी को अलीनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हें।21जुलाई को अलीनगर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उनके थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ बलात्कार हुआ हें। पीडिता के मां द्वारा दिए गये फर्द बयान के आधार पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी और तत्क्षण अनुसन्धान प्रारंभ किया गया था ।
इस मामले में बेनीपुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अलीनगर थानाध्यक्ष के द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया था ,इस दौरान जो तथ्य पुलिस के सामने आये ,वह प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा हें।इससे संबंधित पुलिस ने वीडियो उपलब्ध किया हें जिसमें यह बात उभरकर सामने आ रही हें कि नाबालिग का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक लड़का से हें।
दरअसल 13जुलाई 2025 को लड़का के घर नाबालिग पहुंच गई थी और अपने घर नहीं जाने की जिद्द कर दी।इसकी सूचना ज्योंही नाबालिग के परिजन ,सामाजिक कार्यकर्ता,कुछ नेताजी को मिली तों सभी लड़के के घर पहुंच गये जहां नाबालिग को समझा बुझाकर उसके घर लाया गया ।इस घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद नाबालिग की मां के बयान पर महिला थाना में चार लड़कों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गई जिसके मुख्य अभियुक्त को अलीनगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हें,अगर यही सूचना स्थानीय पुलिस को उसी दिन या एक दिन बाद भी दी जाती तों शायद इतनी बात आगे नहीं बढ़ती ,यह सूचना पुलिस को तब हुई जब नाबालिग की मां ने महिला थाना में बलात्कार का आरोप लगाते हुये प्राथमिकी दर्ज करायी।अलीनगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार मुख्य आरोपी को महिला थाना के सुपुर्द कर दिया।वहीं महिला थानाध्यक्ष ने विधि सम्मत कारवाई करते हुये आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया हें।