सिमरी में रिटायर्ड फौजी के घर का ताला तोड़कर पांच लाख रुपए से अधिक के जेवरात की चोरी
दस्तक 7मीडिया सिंहवाड़ा /दरभंगा
सिमरी थाना क्षेत्र के बनौली गाव में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने फौजी के घर का ताला तोड़कर लाखों की सम्पत्ति की चोरी कर ली है इस बाबत पीड़ित परिवार के सदस्य राम उदार ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। अंकित कांड में पीड़ित ने बताया कि उसकी उसके पिता लाल बहादुर सहनी एवं माता कमला देवी अलग-अलग कमरे में आराम कर रही थी। उसकी बहन अनुराधा जिसकी शादी इसी वर्ष फरवरी में हुई है वह भी अपने कमरे में आराम कर रही थी। चोर घर के पीछे से चाहरदिवारी फांद कर आंगन में प्रवेश कर गया। माता एवं पिताजी के कमरे में बाहर से हैंडील लगा दिया। तीसरे कमरे में घुसकर दराज, अलमीरा तोड़कर चोरी शुरू कर दी। उसने रखे लगभग पांच भर सोना का जेवरात चोरी कर ली है। वही चोरी के क्रम में बगल के रूम में सो रही पूर्व फौजी की पुत्री अनुराधा कुमारी ने जब दरवाजा खोलकर बाहर निकलने का प्रयास की तो उसी क्रम में चोर द्वारा उसपर चाकू से हमला कर दिया। जिसने में बाल बाल बच गई।पीड़ित राम उदार सहनी ने बताया कि उसके घर से तलाशी के क्रम में ख़ाली बोतल और ग्लास के साथ खाने पीने की चीज भी मिली है जिससे प्रतीत होता है कि अपराधियों ने पहले शराब का सेवन किया और इसके बाद आकर उसके घर पर घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही सिमरी थाना की पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। वही घटनास्थल पर जांच करने के लिए एसएफएल की टीम एवं स्वान दस्ता को बुलाया जा रहा है। थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की छानबीन की जा रही है।

