महिला को निर्वस्त्र कर घर में बांध कर पीटा, कई पर प्राथमिकी दर्ज

दस्तक 7मीडिया ,सिंहवाड़ा /दरभंगा 

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में उधार दिए गए पैसे मांगने के कारण एक महिला को निर्वस्त्र कर घर में रस्सी से बांध पिटायी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत पीड़ित महिला ने स्थानीय थाना में नगर पंचायत भरवाड़ा निवासी रवि साह,लालबाबू साह , रिंकू देवी , रामकरण साह , अमर साह , सुमन देवी को नामजद करते हुए आरोप लगाया कि दो लाख रुपया वो उधार लिया था। जिसके बाद जब वो शनिवार को अपना पैसा माँगने गई तो लालबाबू साह रामकरण साह अमर साह एक मत होकर मुझे अर्धनगन हाथ पैर को रस्सी से बाँध दिया और लोहे की रोड और प्लास्टिक के पाइप से पेट पेरू और जांघ के ऊपर लगातार वार कर मुझे बुरी तरह घायल कर दिया। वही रवि साह और लालबाबू साह ने मेरा कंठ दबाकर जान से मारने की कोशिश की वही घटना का कई ग्रामीण द्वारा मोबाइल में वीडियो भी बनाया गया है।वही मौक़े पर पहुंची डायल 112 की पुलिस ने बचाया जाते जाते आरोपी ने मेरा मोबाइल फ़ोन भी छीन लेने का पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है। थाना अध्यक्ष रणजीत कुमार चौधरी ने बताया की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।