एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में रेप काण्ड के मुख्य आरोपी फिरदोष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।

बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ हुए रेप के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी फिरदोष को कुशेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोरा गांव स्थित उसके घर से कर लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, एसडीपीओ श्री तिवारी के कुशल नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया।जिसे पूर्ण रूप से गोपनीय रखा गया था। छापामारी दल में बिरौल थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह,अपर थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र मंडल,एस आई आरती कुमारी, एएसआई प्रेम रॉय और जितेंद्र शर्मा दलबल के साथ शामिल थे। टीम ने पूरी गोपनीयता और रणनीति के साथ कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप आरोपी को उसके ठिकाने से दबोच लिया गया। फिरदोष पर बिरौल थाना क्षेत्र के एक गांव में 07 जुलाई 2025 को नाबालिग लड़की के साथ हुए कथित बलात्कार के मामले में पीड़िता के परिजन द्वारा एफआईआर दर्ज की गई है।