बिरौल एसडीपीओ ने बाबानगरी कुशेश्वरस्थान के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लिया जायजा ,दिये कई निर्देश।
दस्तक 7मीडिया ,कुशेश्वरस्थान /प्रशांत कुमार
श्रावणी मेले की दूसरी सोमवारी को लेकर कुशेश्वरस्थान स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में तैयारियां की जा रही है। श्रद्धालु अब जर्जर धर्मशाला के उत्तर भाग से प्रवेश कर शिव गंगा पोखर में स्नान कर सकेंगे क्योंकि धर्मशाला की स्थिति को देखते हुए सील कर दिया गया है।
पहली बार श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए रास्ता बदला गया है। हालांकि महिला श्रद्धालुओं के स्नान को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं की गई है। इससे महिलाओं को स्नान में परेशानी हो सकती है।
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने रविवार को तैयारियों और विधि- व्यवस्था का जायजा लिया और न्यास समित के सदस्यों को कई अहम निर्देश दिए।

