राज्य स्तरीय धरना में हर स्कूल से जाएंगे 5-5 शिक्षक
दस्तक 7 मीडिया दरभंगा/
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ की जिला शाखा की बैठक संघ के जिला अध्यक्ष राकेश प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन सचिव श्रवण नारायण चौधरी ने किया।बैठक में यह फैसला लिया गया कि 25 जुलाई को पटना में होने वाले राज्य स्तरीय धरना में जिले के हर स्कूल से 5-5 शिक्षकों की भागीदारी जरूरी होगी।
इस बैठक में राकेश प्रसाद,अनिल कुमार झा,शिव नारायण प्रसाद,डॉ. सतनारायण,सत्येंद्र कुमार सिंह,ओवैस अली,उमेश मंडल,रोशन कुमार सिंह,डॉ. रमेश कुमार चौधरी,फिरोज अहमद और राजाराम मिश्रा समेत कई शिक्षक नेता मौजूद थे।