अलीनगर विधानसभा के लहटा गांव पुवारी टोला में जन्माष्टमी स्थल पर बीजेपी बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक का हुआ आयोजन।

दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।

अलीनगर विधानसभा अंतर्गत लहटा गांव में पुवारी टोल जन्माष्टमी स्थल पर बीजेपी बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर दरभंगा पूर्वी जिला बीजेपी के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह उपस्थित रहे। लहटा गांव के सम्मानित अभिभावकों की तरफ से संजय सिंह पप्पू सिंह को पाग और भगवा गमछे से सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा..बिहार के विकास के लिए NDA की डबल इंजन वाली सरकार संकल्पित है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दिल में मिथिला बसता है। अभी हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार और माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय सरकार ने लिए हैं। बुजुर्गों और दिव्यांगों और विधवाओं की पेंशन को 1100 रुपये मासिक करना अपने आप में अत्यंत प्रशंसनीय कदम है। इसके साथ ही हर पंचायत में कन्या विवाह भवन योजना की मंजूरी भी बहुत महत्वपूर्ण फैसला है…अब गांव की बेटियों के विवाह के लिए स्थान की समस्या नहीं रहेगी। इसके साथ ही 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का फैसला ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए तो वरदान के समान है। बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने एनडीए सरकार के कामकाज की भरपूर प्रशंसा और सराहना की। संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि गांव गांव मे एनडीए सरकार फिर से बनाने की लहर है। मौके पर मंडल अध्यक्ष गंगा प्रसाद यादव,पंचायत अध्यक्ष कामेश्वर मुखिया,प्रेम कुमार झा,पप्पू झा,दीपक झा,बाबुसाहब झा,रौशन झा,रंजीत झा,राजन मिश्रा, बुच झा,बउआ मिश्र,मोहन मिश्र,अजीत झा आदि गणमान्य लोग मौजूद थे।