पी.एच.ई.डी द्वारा दिन रात पेयजल संकट समाधान हेतु पेयजल की आपूर्ति ,एच.ई.डी के वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही सतत निगरानी।
पी.एच.ई.डी द्वारा दिन रात पेयजल संकट समाधान हेतु पेयजल की आपूर्ति ,एच.ई.डी के वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही सतत निगरानी।
पी.एच.ई.डी द्वारा दिन रात पेयजल संकट समाधान हेतु पेयजल की आपूर्ति ,एच.ई.डी के वरीय अधिकारियों द्वारा की जा रही सतत निगरानी।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
प्रदीप कुमार झा कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमण्डल, दरभंगा ने बताया कि पेयजल संकट वाले क्षेत्रों में जिला प्रशासन एवं पी एच ई डी द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार पटना के वरीय अधिकारियों ने पेयजल संकट समाधान के लिए, जिला स्तरीय अधिकारियों एवं संबंधित अभियंताओं को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जिले में हुए पेयजल संकट के समाधान के लिए जिला प्रशासन, एवं पी.एच.ई.डी, अधिकारी कृत संकल्पित है।
जिले वासियों को पेयजल संकट समाधान के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पी.एच.ई.डी सभी अंचलों में जल-नल, बन्द चापाकल आदि कार्यों की मरम्मति करने के लिए कई दलों को प्रतिनियुक्त किया गया है।
*उन्होंने कहा कि वर्त्तमान में पेय जल संकट समाधान के लिए जिले में कुल – 175 मरम्मति दल दिन-रात कार्यरत हैं।*
जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में अन्य पेयजल संकट वाले स्थानों पर भी पेयजल आपूर्ति के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि लोगों को पेयजल की कठिनाई न हो।
*जिला स्तर पर जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर – 06272 245055 है।* जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त हो रही शिकायतों/ सूचनाओं का त्वरित निवारण किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जिला नियंत्रण कक्ष को जिले के विभिन्न जगहों से पेयजल की समस्या की सूचना प्राप्त हुए है, जिसमें जिले के बेनीपुर अंचल के महिनाम गाँव, जाले, बहेड़ी, सदर अंचल के कुछ जगहों से पानी की समस्या की सूचना प्राप्त हुई।
उन्होंने कहा कि इन सभी सूचनाओं पर कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण प्रमंडल द्वारा बताया गया कि उक्त सभी चिन्हित स्थलों पर मरम्मति की जा रही है।
आम जनों से अपील है कि वे पानी को अनावश्यक बर्बाद होने से बचाए।