जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने मंडल कारा दरभंगा का की निरीक्षण
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्री शिव गोपाल मिश्र के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने मंडल कारा दरभंगा का निरीक्षण किया।
माननीय उच्च न्यायालय पटना एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशों के अनुरूप मंडल कारा के विधि व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्होंने खान पान,स्वास्थ्य सुविधाएं,दवाइयां, शिक्षा,सुरक्षा सहित सभी बिंदुओं पर जानकारी ली।
सचिव ने सभी व्यवस्थाओं को माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया।
उन्होंने बंदियों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं की भी पड़ताल की।
मौके पर लीगल एड डिफेंस की असिस्टेंट अंकुर प्रिया, काराधीक्षक स्नेहलता, उपाधीक्षक श्रीमन नारायण हिमांशु, सहायक अधीक्षक नंदू चौधरी व पूनम कुमारी मौजूद थे।