सतर्कता की दृष्टि से सुनियोजित रूप से तटबंधों पर गश्ती कार्य सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य कारगर व्यवस्थाओं को लेकर हुई बैठक।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ वर्ष के लिए सतर्कता और सुनियोजित रूप से तटबंधों पर गश्ती कार्य सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य कारगर व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई।
बैठक में बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दरभंगा एवं जल निस्सरण प्रमंडल दरभंगा के सभी कार्यपालक अभियंताओं एवं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय की उपस्थिति में विचार विमर्श किया गया।
बैठक में सभी अभियंताओं ने बताया कि उनके तटबंध वर्तमान में सुरक्षित है, कुछ जगह यथा-बहेड़ी प्रखंड अंतर्गत करेह नदी पर बने सिरनिया- फुहिया तटबंध में रेंनकट हुआ था,जिसकी मरम्मति करा ली गई है।
जिलाधिकारी ने सभी कार्यपालक अभियंता को तटबंध की लगातार दिन-रात निगरानी रखने के शख्त निर्देश दिया।
बैठक में कार्यपालक अभियंता बाढ़ नियंत्रण द्वारा बताया गया कि वर्तमान में जिले की सभी नदियों का जलस्तर सामान्य है।
जिलाधिकारी ने कहा कि जुलाई माह के अंत एवं अगस्त माह के आरंभ में नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने की संभावना है,को देखते हुए सभी तटबंधों पर सतत निगरानी करना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालक अभियंता वार्ड नियंत्रण प्रमंडल निर्मली द्वारा बताया गया कि विगत वर्ष कोसी पश्चिम के क्षतिग्रस्त तटबंध के लगभग 10 किलोमीटर के क्षेत्र में एक मीटर ऊंचा डोवल का निर्माण कराया जा रहा है,जो 3 से 4 दिनों में पूर्ण हो जाएगा।
जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन को उक्त स्थल का निरीक्षण करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के सभी कार्यपालक अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि जिनके द्वारा तटबंधों के पक्कीकरण का प्रस्ताव विभाग को अब तक नहीं भेजा गया है,यथा शीघ्र प्रस्ताव भेजना सुनिश्चित करेंगे।
कार्यपालका अभियंता जल संसाधन विभाग दरभंगा द्वारा बताया गया कि एकमी- सिरनिया तटबंध बंद भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने एवं तटबंध की सुरक्षा हेतु बैरियर लगाने की आवश्यकता है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय दरभंगा को स्थानीय थाना को सहयोग करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में सहायक समाहर्ता के परीक्षित,अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा एवं संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
