चौकीदार दफादार संघ की बैठक

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /

थाना परिसर में शनिवार को संघ के अध्यक्ष राम भजन पासवान की अध्यक्षता में की गई। जिसमें आगामी चौकीदार दफादार की नौकरी पुश्तैनी करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में 21 जुलाई से पटना के गर्दनीबाग में प्रस्तावित अनिश्चितकालीन आमरण अनशन में भाग लेने का निर्णय लिया। संघ के सदस्य कुशेश्वरस्थान से 23 जुलाई को आमरण अनशन में शामिल होने के लिए पटना रवाना होंगे। मौके पर अविनाश रौशन,जय जय राम पासवान, संतोष कुमार पासवान,बुच्ची कुर्मी,मो0 मंताज अहमद,राम बाबू पासवान, दिनेश खतवे सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित थे।