वकालतखाना भवन में जदयू प्रकोष्ट की बैठक ,विधि प्रकोष्ट का विस्तार करने और अधिवक्ता के हितों में कार्य करने पर हुई विशेष चर्चा।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /विधि संवाददाता,
वकालतखाना भवन दरभंगा में शनिवार को अधिवक्ता प्रियरंजन की अध्यक्षता में जिला जदयू विधि प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इस विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार, उपाध्यक्ष अमर कुमार, देवनारायण प्रकाश, दिपक कुमार, प्रवक्ता राजीव रंजन आदि ने भाग लिया। विधि प्रकोष्ठ का विस्तार करने और अधिवक्तागण के हितों में कार्य करने का संकल्प लिया गया। बिहार प्रदेश के अधिवक्ताओं के वीच विधि प्रकोष्ठ का विस्तार करने पर जोर दिया गया ।इस अवसर पर पर ललन कमती, मुकेश कुमार, शरत कुमार, बिपिन चंद्र, अर्जुन, अजय, पंकज, प्रकाश, मदन मोहन चौधरी, रंधीर चौधरी समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।
वहीं दूसरी और जनता दल यु के जिला महासचिव सह बहादुरपुर प्रखंड प्रभारी खुशबु सिंह ने बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ आनंद कुमार को एक ज्ञापन सौपते हुए न्याय मित्र के मानदेय बढ़ाने हेतु माननीय मुख्यमंत्री से वार्तालाप करने हेतु निवेदन किया।
