कैमूर में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव के पास की है। मृतक की पहचान बड़ौरा गांव निवासी वीरेंद्र पासी के रूप में हुई है। वह रामगढ़ बाजार से अपना निजी काम निपटाकर साइकिल से घर लौट रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। घायल को रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया ।

विधायक ने किया मुआवजा दिलाने का वादा

रामगढ़ के भाजपा विधायक अशोक कुमार सिंह ने रेफरल अस्पताल पहुंचकर घटना पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को सरकारी मुआवजा दिलाने में हर संभव मदद की जाएगी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा जा रहा है। कागजी कार्रवाई पूरी कर मुआवजा राशि जल्द से जल्द परिजनों को दिलाई जाएगी।