किशनगंज में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी विशाल राज के निर्देश पर खनन विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की है। बीते देर रात्रि यह कार्रवाई की गई है। शनिवार सुबह दोनों ट्रकों को थाना में सपुर्द कर कागजी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जिला खनन पदाधिकारी प्रणव कुमार प्रभाकर के नेतृत्व में टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से कार्रवाई की। बहादुरगंज थाना क्षेत्र से एक ट्रक और कोचाधामन थाना क्षेत्र से एक ट्रक को जब्त किया गया। दोनों ट्रक बिना वैध परमिट के बालू का परिवहन कर रहे थे।

खनन विभाग ने ट्रक को जब्त किया है।
ओवरलोड परिवहन पर रोक

जब्त किए गए दोनों ट्रकों को संबंधित थानों के सुपुर्द कर दिया गया है। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। जिले में अवैध खनन और ओवरलोड परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

इसपर खनन पदाधिकारी प्रणब कुमार ने बताया कि इससे काफी राजस्व का नुकसान सरकार को पहुंचा है। इन दोनों ट्रकों के विरुद्ध जुर्माना वसूला जाएगा।