जमुई जिला में निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई :दो मत्स्य पदाधिकारी 50हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार।
जमुई जिला में निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई :दो मत्स्य पदाधिकारी 50हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार।
जमुई जिला में निगरानी विभाग की बड़ी कारवाई :दो मत्स्य पदाधिकारी 50हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
जमुई जिला से निगरानी विभाग की टीम ने मतस्य विभाग के दो पदाधिकारी को 50हजार रुपये रिश्वत लेते हुये गिरफ्तार किया हें।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमुई जिला के मत्स्य विभाग के दो पदाधिकारियों के द्वारा एक किसान से रिश्वत की मांग की जा रही थी जिसे लेकर किसान ने निगरानी विभाग से शिकायत कर दी। निगरानी विभाग की टीम ने इसे सत्यापन करते हुये शुक्रवार को कारवाई कर दी। किसान ने विभाग के दो पदाधिकारियों को 50हजार की रिश्वत दी। कुछ देर बाद निगरानी विभाग ने उसे रिश्वत के पैसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हुये पदाधिकारियों में मतस्य प्रसार पदाधिकारी अभय कुमार एवं मतस्य विकास पदाधिकारी राजीव कुमार का नाम शामिल हें। निगरानी विभाग की टीम दोनों को अपने साथ लेकर पटना चली गई हें।