पारस अस्पताल में हुई गोलीकांड में अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने ,पुलिस कर रही हें कारवाई।
पारस अस्पताल में हुई गोलीकांड में अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने ,पुलिस कर रही हें कारवाई।
पारस अस्पताल में हुई गोलीकांड में अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने ,पुलिस कर रही हें कारवाई।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /संजय कुमार राय
पटना जिला में चर्चित अस्पताल” पारस “में पांच अपराधियों द्वारा गोलीबारी किये जाने के मामले में अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया हे,पुलिस इन फुटेजो को लेकर अपराधियों की पहचान में जुट गई हे। पुलिस का दावा हे कि जल्द ही इन अपराधियों तक पुलिस पहुंचेगी।
दरअसल इलाज करा रहें एक कैदी को गोली मारकर बेखौफ अपराधी आराम से फरार हो गये।
जानकारी के अनुसार बेउर जेल में बंद अपराधी बक्सर जिला के चंदन सिंह की तबियत बिगड़ने के कारण उसे पेरोल पर छोड़ा गया था। वह अपने परिजन के साथ अस्पताल में इलाज करा रहा था। गुरुवार की सुबह पांच अपराधी अस्पताल परिसर में घुसे और कमरा नंबर 209में इलाज करा रहें चंदन को गोली मारकर फरार हो गये।
पुलिस का कहना हे कि बक्सर जिले का चंदन कुख्यात अपराधी था जिसके ऊपर हत्या के विभिन्न थानों में मामले दर्ज हे। पुलिस के मुताबिक चंदन मिश्रा बक्सर जिले का कुख्यात नाम हे,कहा जाता हे कि इसके नाम से इलाके में पत्ता नहीं हिलता था। चंदन -शेरू नाम से कुख्यात गेंग था जो हत्या कर दहशत फैलाता था और रंगदारी वसूलता था।
समय ने करवट बदली और चंदन शेरू में लेन देंन को लेकर खटपट हो गई। चंदन और शेरु अलग अलग गेंग चलाने लगा। यह ऐसे अपराधी थे जो पुलिस को भी निशाना बना देते थे। पुलिस को आशंका हे कि मौका पाकर शेरू के गुर्गों ने ही चंदन मिश्रा की जान ले ली हे।पुलिस का कहना हेँ कि सीसीटीवी में आये फुटेज की पहचान की जा रही हे,बहुत जल्द ही यें अपराधी पकड़े जाएंगे।