बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की सख्त कार्रवाई, बिना साइलेंसर वाली बुलेट चलाने वालों पर पुलिस कसेगी शिकंजा।
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की सख्त कार्रवाई, बिना साइलेंसर वाली बुलेट चलाने वालों पर पुलिस कसेगी शिकंजा।
बिरौल एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी की सख्त कार्रवाई, बिना साइलेंसर वाली बुलेट चलाने वालों पर पुलिस कसेगी शिकंजा।
दस्तक7मिडिया, उत्तम सेनगुप्ता, दरभंगा।
बिरौल अनुमंडल में आजकल बुलेट मोटरसाइकिल पर कंपनी के साइलेंसर को हटाकर तेज आवाज वाले साइलेंसर लगाने का चलन तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आम जनता को ध्वनि प्रदूषण और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे मनबढ़ू बाइक चालकों पर लगाम कसने के लिए बिरौल एसडीपीओ के पद पर पदस्थापित एएसपी प्रभाकर तिवारी ने कमर कस ली है। उनकी पैनी निगाहें ऐसे नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर टिकी हुई हैं और अब उन पर कानूनी शिकंजा कसा जा रहा है।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने क्षेत्र में बढ़ती इस समस्या को गंभीरता से लिया है। इसी कड़ी में, पिछले दिनों उन्होंने शहीद भगत सिंह स्मारक चौक पर वाहन जांच के दौरान बिना साइलेंसर वाली बुलेट मोटरसाइकिल चालक को रोककर यातायात नियमों का महत्व समझाया। श्री तिवारी ने चालक को भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने की सख्त चेतावनी दी।
एसडीपीओ की इस कार्रवाई से उन बुलेट मोटरसाइकिल चालकों में हड़कंप मच गया है, जो ध्वनि प्रदूषण फैलाकर और यातायात नियमों का उल्लंघन कर दूसरों के लिए परेशानी का सबब बन रहे थे। प्रशासन की यह सख्ती निश्चित रूप से क्षेत्र में अनुशासन स्थापित करने और ध्वनि प्रदूषण को कम करने में सहायक होगी।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने सभी मोटरसाइकिल चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। बिना साइलेंसर या अत्यधिक तेज आवाज वाले साइलेंसर का प्रयोग करना न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि यह ध्वनि प्रदूषण फैलाकर आम नागरिकों के स्वास्थ्य और शांति को भी भंग करता है। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए, नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें। याद रखें, आपकी जरा सी लापरवाही न केवल आप पर जुर्माना लगा सकती है, बल्कि गंभीर दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। प्रशासन की इस मुहिम का सम्मान करें और एक अनुशासित यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।
अपने मनमानेपन को लेकर चर्चित हे दरभंगा के सिविल सर्जन ,स्वास्थ्य विभाग के वरीय पदाधिकारियों के आदेश को दिखा रहें हेँ ठेंगा ,आदेश और निर्देश रद्दी के टोकरी में।
पारस अस्पताल में हुई गोलीकांड में अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज आया सामने ,पुलिस कर रही हें कारवाई।