हाजीपुर /संवाददाता :

वैशाली जिले के हाजीपुर स्थित बेंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में तड़के आग लगने से अफरा तफरी का माहोल हो गया। आसपास के लोग भागने लगे। बेंक से सटे घर के लोग चिल्लाने लगे। इसी बीच किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। इस सूचना के बाद मौके पर अग्निशमन विभाग की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। दमकल पर सवार कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुये चारों तरफ से पानी की बौछार करने लगे। अन्ततः आग पर काबू पाया गया। सुभाष चौक स्थित बेंक ऑफ महाराष्ट्र में यह अगलगी की घटना हुई हैं। बताया जा रहा कि इस अगलगी की घटना से बेंक को काफी नुकसान हुआ हैं।
नुकसान कितने की हुई हैं इसका आकलन अभी नहीं हो सका हैं। आग कैसे लगी ,किन कारणों से लगी यह भी बताने में लोग असक्षम हैं। कई लोग कहते हैं कि यह आग बिजली के कारण लगी हैं। फिलहाल इस घटना की विस्तृत जानकारी आग के बुतने के बाद ही कोई दें पाएंगे।