फाईनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर सामान लूटने वाले सभी अपराधी गिरफ्तार ,एक पिस्टल ,एक देशी कट्टा समेत लूट का झोला बरामद।
फाईनेंस कंपनी के कर्मी को गोली मारकर सामान लूटने वाले सभी अपराधी गिरफ्तार ,एक पिस्टल ,एक देशी कट्टा समेत लूट का झोला बरामद।
हाजीपुर संवाददाता /
वैशाली पुलिस ने 24घंटे के भीतर फाईनेंस कर्मी को गोली मारने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। शुक्रवार की सुबह अज्ञात अपराधियों ने फाईनेंस कर्मी देबराज कुमार को गोली मारकर बेग लूटते हुये फरार हो गया था। इसे वैशाली के एसपी ने चुनौती के रूप में लिया था और अपराधियों की धर पकड़ के लिये एक टीम बना दिया था। टीम के सदस्यों ने 24घंटे के भीतर अपराधियों को गिरफ्तार करते हुये बेहतर प्रदर्शन दिखा दिया। पातेपुर थाना की पुलिस ने पांच अपराधियों को एक देशी कट्टा ,एक देशी पिस्टल ,मोटरसाइकिल और घायल फाइनांस कंपनी के कर्मी का बैग बरामद कर लिया। इस बाबत वैशाली एसपी ने बताया कि फिलहाल बताना उचित नहीं हैं लेकिन अपराधी हथियार के साथ पकड़े गये हैं जिससे फिलहाल पूछताछ चल रही हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना में लाइनर की भूमिका निभाने वाले सहित घटना में शामिल सभी अपराधकर्मी गिरफ्तार कर लिया गया हैं।