मध्यस्ता अभियान के तहत अधिक से अधिक वादों का किया जाएगा ,90दिवसीय अभियान की सफलता के लिये प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा/विधि संवाददाता/

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दरभंगा के तत्वावधान में ” राष्ट्र के लिए मध्यस्थता” 90 दिवसीय अभियान की सफलता के लिए एक विस्तारित बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शिव गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में गुरुवार को सिविलकोर्ट परिसर स्थित मध्यस्थता भवन में हुई। भारत के सर्वोच्च न्यायालय की मध्यस्थता एवं सुलह समिति एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 90 दिवसीय “मेडियेशन फॉर नेशन”कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शरीक न्यायिक पदाधिकारियों, प्रशिक्षित मध्यस्थों, और वकीलों को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज श्री मिश्रा ने कहा कि इस जनहितैषी कार्यक्रम से समाज में स्थाई रुप से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनेगी।

मध्यस्थता अभियान में बैठक करते प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री शिव गोपाल मिश्रा समेत न्यायिक पदाधिकारियों एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महासचिव

 

इससे कटूता मिटेगी,तथा नागरिक अपनी ऊर्जा को परिवार के उत्थान में लगायेंगे ,तो स्वतः समाज,राज्य और देश का विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सुमन कुमार दिवाकर ने कहा कि मध्यस्थता अभियान के तहत मुकदमा के पक्षकारों को आपसी कटुता से स्थायी निदान मिलेगी ।इसके जरीए पक्षकार सदेह उपस्थित होकर,अपने विवादों का निष्पादन करा सकते हैं।वहीं बाहर रहने वाले पक्षकार भी अपने वादों का निष्पादन ऑन लाईन करा सकते हैं।इस कार्य के लिए हमारे प्रशिक्षित मध्यस्थ हमेशा उपलब्ध हैं।प्राधिकार के सचिव आरती कुमारी ने बताया कि इस अभियान के तहत तेरह बिभिन्न प्रकार के मामले निष्पादन के लिए सुचीवद्ध किये गये हैं।जिनमें वैवाहिक, दूर्घटना दावा,घरेलू हिंसा, चेक बाऊन्स,वाणिज्यिक विवाद, सर्विस मैटर,सुलहयोग्य आपराधिक मामले,उपभोक्ता मामले, ऋणवाद,बटबारा वाद,वेदखली वाद ,भुमि अधिग्रहण समेत अन्य प्रकार के दिवानी मामलों को चिन्हित किया गया है।जिसका निष्पादन जिला स्तर पर गठित मध्यस्थता एव सुलह परियोजना समिति के तहत की जा रही है।इस समिति के नोडल पदाधिकारी नागेश प्रताप सिंह हैं।बैठक को वरीय प्रशिक्षित मध्यस्थ जीतेंद्र नारायण झा ने मध्यस्थता की महत्ता पर सारगर्भित बिचार रखे।कार्यक्रम को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चन्द्रधर मल्लिक,महासचिव कृष्णकुमार मिश्रा ने इस अभियान को सफल बनाने में वकीलों के सहयोग का आश्वासन दिया।मौके पर सभी न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ता सुरेन्द्र चौधरी, रामशंकर चौधरी, नीतीश कुमार समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद थे।