बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के एलान के बाद कई जगहों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के एलान के बाद कई जगहों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के एलान के बाद कई जगहों पर खुशी की लहर दौड़ गई।
दस्तक7मिडिया, अलीनगर, दरभंगा।
बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली के एलान के बाद कई जगहों पर खुशी की लहर दौड़ गई। अलीनगर विधानसभा क्षेत्र में संजय सिंह पप्पू सिंह के आवास पर आयोजित बैठक में उपस्थित सभी लोगों ने इसके लिए NDA सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। दरभंगा पूर्वी जिला बीजेपी के महामंत्री संजय सिंह पप्पू सिंह ने इस मौके पर कहा कि’लालटेन’ मुक्त होगा हम सबका बिहार और इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का हार्दिक आभार…समस्त बिहारवासियों को 125 यूनिट मुफ्त बिजली के संग 24 घंटे बिजली की उपलब्धता ने ‘लालटेन’ को पूरी तरह बेकार कर दिया है। हर घर रोशन होगा, बिहार के हर घर में मुफ्त रोशनी होगी। उन्होंने कहां इस योजना से गरीबों को बिजली बिल जमा करने की चिंता से मुक्ति मिलेगी, और वे अपने घरों में बिना किसी परेशानी के बिजली का उपयोग कर सकेंगे। यह सरकार का एक सराहनीय कदम है, जो राज्य के नागरिकों के जीवन को सुधारने में मदद करेगा इसके साथ ही संजय सिंह पप्पू सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में पूरे बिहार का कायाकल्प हो रहा है। उन्होंने कहा बिहार सरकार ने वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में लिया गया है और इसका उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहां इस योजना के तहत, लगभग 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को फायदा पहुंचेगा उन्होंने आगे कहां इसी महीना के 10 तारिक को सभी के खाते में 1100 रुपया आ भी गया। श्री संजय सिंह ने कहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी कल ही दरभंगा और मिथिला को बहुत बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। कल आदरणणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोतिहारी के गांधी मैदान से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दरभंगा स्टेशन से लखनऊ (गोमतीनगर) अमृत भारत ट्रेन साप्ताहिक को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही कल ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार का दूसरा आईटी पार्क (एसटीपीआई) जो मिथिला की हृदयस्थली दरभंगा में बनकर तैयार हो चुका है का लोकार्पण करेंगे। मिथिला के केंद्र दरभंगा में मोदी सरकार द्वारा 09 करोड़ 90 लाख 16 हजार रुपए की लागत से 02 एकड़ भूमि पर 16 हजार 171 स्क्वायर फीट में “सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया” (एसटीपीआई) का निर्माण किया गया है।