सदर थाना की पुलिस ने अंतरजिला के तीन चोर को किया गिरफ्तार ,चोरी गई ट्रेक्टर बरामद के अलावे कार बरामद।
दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
सदर थाना क्षेत्र में 14-15जुलाई की मध्य रात्रि में गौसाघाट स्थित जय माता दी दुकान से एक आईसर ट्रैक्टर की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई थी। इससे संबंधित सदर थाना काण्ड सं0 238/25 दि० 15.07.2025 धारा 303(2) बी०एन०एस० अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।अनुसंधान में मानवीय सूचना एवं टेकनिकल इनपुट के आधार पर तीन अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा चोरी की गई आयसर ट्रैक्टर को बरामद किया गया।
अनुसंधान के क्रम में कमतौल थाना से चोरी की गयी ट्रैक्टर महिन्द्रा गिरफ्तार अप्रा० अभियुक्त के निशानदेही पर बरामद किया गया। इस संबंध में कमतौल थाना काण्ड सं0 131/25 दि० 27.06.25 धारा 303 (2) बी०एन०एस० दर्ज है।
गिरफ्तार व्यक्ति का नाम एवं पता
01. जीतू खतवे पे० ननटुन खतवे पता ग्राम शाहपुर थाना बेनीपट्टी जिला मधुबनी
02. नैयर इमाम उर्फ नेता जी उम्र 55 वर्ष पिता स्व० मुज्जफर ईमाम ग्राम बालासाथ थाना नानपुर जिला सीतामढी।
03. रामप्रवेश महतो पे० गीता महतो ग्राम कुशौल नगर थाना सिंघौल जिला बेगुसराय

