बिरौल पुलिस ने रंजू देवी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पति रामानुज ठाकुर को किया गिरफ्तार।

दस्तक7मिडिया, बिरौल, दरभंगा।

बिरौल थाना कांड संख्या 179/2023 के नामजद अभियुक्त और कहुआ गांव निवासी रामानुज ठाकुर को पुलिस ने बहेड़ा थाना क्षेत्र से नाटकीय ढंग से गिरफ्तार कर लिया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान
इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने बताया कि रामानुज ठाकुर पर वर्ष 2023 में अपनी दूसरी पत्नी रंजू देवी की हत्या कर गांव के ही एक तालाब में फेंक दिए जाने का गंभीर आरोप है।
इस मामले में मृतका के भाई ने बिरौल थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद से ही रामानुज ठाकुर फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत थी। गुप्त सूचना के आधार पर बिरौल पुलिस ने बहेड़ा थाना क्षेत्र के महिनाम गांव में छापेमारी कर रामानुज ठाकुर को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की तैयारी कर रही है। छापामारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष विशाल कुमार सिंह, कर रहे थे जिसमें एस आई आरती कुमारी, एएसआई प्रेम कुमार दल बल के साथ मौजूद थे।