महुआ से लापता चार बच्चों को पुलिस ने 36घंटे में किया बरामद ,परिजनों में खुशी की लहर।
महुआ से लापता चार बच्चों को पुलिस ने 36घंटे में किया बरामद ,परिजनों में खुशी की लहर।
हाजीपुर /संवाददाता :
वैशाली जिले के महुआ थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। 36घंटे के भीतर इलाके से चार लापता बच्चों को बरामद कर लिया हैं।
दरअसल इस थाना क्षेत्र के अलग अलग इलाकों से चार बच्चे अचानक लापता हो गये। ये बच्चे अलग अलग गांव के थे। लापता बच्चों के पिता अलग अलग गांवों से आकर थाने में शिकायत करने लगे। पुलिस भी असमंजस में थी कि ये बच्चे आखिर कहाँ गये। पुलिस को शक होने लगा कि कहीं बच्चों का अपहरण तो नहीं कर लिया गया या फिर बच्चे लापता हुये तो आखिर कहाँ गये। महुआ थाने की पुलिस पूरे थाना क्षेत्रों में गश्ती बढ़ा दी। चौक चौराहों पर रुककर सभी लोंगों से जानकारी इकठ्ठा करने लगी। नतीजा यह हुआ कि एक एक कर बच्चा मिलने लगा और 36घंटे के भीतर पुलिस ने चारों बच्चे को बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बच्चा बरामद की खबर सुनकर सभी के परिजनों में खुशी की लहर उठ गई। वैशाली एसपी रविरंजन प्रसाद ने इसकी पुष्टि कर दी हैं।
दरभंगा की अदालत ने दो शराब कारोबारियो को सुनाई सजा ,पांच पांच साल का कारावास एवं एक एक लाख का अर्थदंड।
मिथिला क्षेत्र के सभी पुलिसकर्मी देंगे शहीद पुलिस परिवार के खाते में दो दिन का वेतन ,आईजी ने तीनों जिला के एसपी को लिखा पत्र। आईजी के मानवता को देख खिल उठे पुलिसकर्मी लेकिन कहा यह तूगलगी फरमान।