मौत को दावा दे रहा हें जर्जर धर्मशाला ,अब भी आवाजाही जारी ,जर्जर धर्मशाला को तोड़ने के लिये प्रशासन का प्रयास शुरू।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा /
शिवगंगा घाट पर जर्जर धर्मशाला की रेलिंग गिरने से 3 व्यक्ति की घायल में एक 60 वर्षीय अधेड़ की इलाज के दौरान हुई मौत के बाद दोपहर तक आम दिनों के तरह उक्त जर्जर धर्मशाला की नीचे आवाजाही जारी रहा। लोग बेपरवाह दिखे तो न्यास समिति लापरवाह। दोपहर बाद न्यास समिति के अध्यक्ष सह एसडीओ शाशांक राज व उपाध्यक्ष सह एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने जर्जर धर्मशाला का जायजा लिया और न्यास कर्मी को तत्काल जर्जर धर्मशाला को तीनों साइड बास बल्ले से घेराव करने का निर्देश दिया साथ ही शिवगंगा पोखर के उत्तर भाग से घेराब को तोड़कर पोखर में स्नान करने के लिए रास्ता बनाने का आदेश दिया ।
एसडीओ श्री राज ने बताया कि जर्जर धर्मशाला को ध्वस्त करने के लिए आदेश की मांग की गई है जब आदेश आएगा तब तक इसे घेराब कर दिया जयगा ताकि आगे कोई और अनहोनी न हो साथ ही स्थानीय लोगो से अपील करते हुए कहा कि कोई भी इस जर्जर धर्मशाला के आस पास न जाय ।
उन्होंने घायलों से हाल चाल जाना और मुआवजे के बारे में बताया गया कि वरीय अधिकारियों से बात की जा रही है आदेश आने के बाद मृतक एवं घायलो को मुआवजा दिया जायेगा।