नागपंचमी के मौके पर कुशेश्वरस्थान के धरमपुर गांव स्थित मां भगवती स्थान प्रांगण में मैना विषहरी पूजा का भव्य मैना विष हरि पूजा हुआ आयोजन।

दस्तक7मिडिया,कुशेश्वर स्थान, दरभंगा।

नागपंचमी के अवसर पर कुशेश्वरस्थान के धरमपुर गांव स्थित मां भगवती स्थान प्रांगण में मैना विषहरी पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस अवसर पर संगठनात्मक जिला दरभंगा पूर्वी के जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान, जिला महामंत्री संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह और नवनियुक्त दरभंगा पूर्वी जिला प्रभारी राजीव रंजन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष विनय कुमार पासवान ने कहा सावन के पवित्र मास में नाग पंचमी के मौके पर यहां हर साल पूजा का आयोजन किया जाता है। मैना विष हरि मंदिर के प्रति भक्तों में अटूट आस्था है। जिला प्रभारी राजीव रंजन ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि इस पूजा में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ। संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि मैना विष हरि मंदिर में आसपास के इलाके के लोगों की बहुत आस्था है। ऐसी मान्यताएं है कि जो भी मनोकामना वे यहां से मांगते हैं, वह पूरी होती है। यही कारण है कि यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं। संजय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने कहा कि हमने कामना की कि सर्व समाज का कल्याण हो। उन्होंने कहा कि समाज की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मैना विशहरि की कृपा आवश्यक है। इसके अलावा, उन्होंने क्षेत्र में जल संकट के समाधान के लिए भी प्रार्थना की, खासकर किसानों के लिए जो जल संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल संकट के कारण किसानों को अपनी फसलों की सिंचाई में परेशानी हो रही है, जिससे उनकी आय पर भी असर पड़ रहा है। मौके पर जिला मंत्री प्रदीप प्रधान,इंद्रेश झा,रंजीत कुमार झा,प्रकाश चौधरी,मंडल अध्यक्ष रौशन राय,घनश्याम चौधरी, विकाश प्रसाद,विकास कुमार,माधव चौधरी,मुकेंद्र यादव,अरविंद कुमार मुखिया,नीरज कुमार,अमृत विक्रम आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।