सिमरी में नेता प्रतिपक्ष ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का किया स्वागत
सिमरी में नेता प्रतिपक्ष ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का किया स्वागत
सिमरी में नेता प्रतिपक्ष ने हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओं का किया स्वागत
दस्तक 7 मीडिया सिंहवाड़ा संवाददाता दरभंगा /
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का मंगलवार को पटना सङक मार्ग से सहरसा सिमराही जाने के दौरान सिमरी थाना चौक पर राजद कार्यकर्ता स्वागत करने को लेकर समर्थकों के साथ उपस्थित थे। इस बीच दोपहर 2 बजे तेजस्वी यादव रूकने के साथ हाथ हिलाकर कार्यकर्ताओ का अभिवादन स्वीकार कर प्रस्थान कर गये। मौके पर राजद शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कुमर राय, राजद पंचायतीराज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कलीमुद्दीन राही,राजद प्रखंड अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह,राजद महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम देवी,पूर्व मुखिया-अमजद अब्बास, उप मुखिया सत्तो ठाकुर, नसीम आलम,राजगीर यादव, नुर आलम ने लालू- राबङी तेजस्वी की जय-जयकार किया।इस बीच प्रदेश अध्यक्ष ने राजद अतिपिछड़ा प्रचार रथ को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया।उन्होंने कहा बिहार के भविष्य व युवाओं को शिक्षा व रोजगार देने वाला मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने जो हुंकार भरी है वह सामाजिक संरचना को मजबूत करने वाला संदेश है।बिहार में दो माह में विधान सभा चुनाव है इस परिस्थिति में सरकार व चुनाव आयोग मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर आम लोगों को उलझाने में लगी है।आप अपने मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक रहे।बीएलओ द्वारा उपलब्ध फार्म का सत्यापन अपने स्तर से करें जिससे की आने वाली चुनाव में वोटर लिस्ट से आप का नाम नहीं कट सके।इस बीच 16 जुलाई को लहेरियासराय ऑडिटोरियम में राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल के सम्मान समारोह के अवसर पर आयोजित अतिपिछड़ा संवाद कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों के भागीदारी की अपील की गई।