सहायक अभियंता (असैनिक) लिखित वस्तुनिष्ठ प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर किया गया ब्रीफिंग,16 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी परीक्षा

17,18 एवं 19 जुलाई 2025 को दो पालियों में यथा-प्रथम पाली पूर्वाह्न 11:00 बजे 12:00 बजे एवं द्वितीय पाली 01:00 बजे अपराह्न से 02:00 बजे तक होगा।

दस्तक 7मीडिया ,दरभंगा 

समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर सभागार में जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार के निर्देशानुसार अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन पदाधिकारी दरभंगा श्री सलीम अख्तर द्वारा सभी केंद्राधीक्षक,सभी जोनल दंडाधिकारी,स्टेटिक दंडाधिकारी को ब्रीफिंग किया ।*
बिहार लोक सेवा आयोग, पटना के द्वारा सहायक अभियंता (असैनिक) लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा 17,18 एवं 19 जुलाई 2025 को दो पालियों में यथा पूर्वाह्न 11:00 बजे 12:00 बजे एवं 01:00 बजे अपराह्न से 02:00 बजे तक जिला मुख्यालय अवस्थित सोलह (16) परीक्षा केन्द्रों पर निर्धारित कार्यक्रमानुसार आयोजित होगी।
*उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र पर केन्द्राधीक्षक सहित परीक्षा में संलग्न सभी कर्मी पूर्वाह्न 08:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे ।*
प्रत्येक परीक्षा कक्ष / हॉल में प्रथम 24 अभ्यर्थियों या उससे कम अभ्यर्थियों पर दो वीक्षक प्रतिनियुक्त की जाय और प्रत्येक अतिरिक्त 24 अभ्यर्थियों के लिए एक अतिरिक्त वीक्षक की प्रतिनियुक्ति की जायेगी।
केन्द्राधीक्षक परीक्षा के स्वच्छ,कदाचारमुक्त एवं कुशलतापूर्वक संचालन हो,के निमित्त परीक्षा तिथि से पूर्व परीक्षा में संलग्न वीक्षक एवं अन्य कर्मियों के साथ बैठक कर आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गए अनुदेश पुस्तिका में परीक्षा संचालन हेतु दिए गए निदेश से अवगत करवाना तथा दिए गए निदेश के अनुरूप ही परीक्षा कार्य करने हेतु निदेशित करना सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने कहा कि सभी केन्द्राधीक्षक परीक्षा के एक दिन पूर्व परीक्षा के सम्पूर्ण व्यवस्था (यथा आसन व्यवस्था, सीट प्लान, विद्युत्,जेनरेटर, पेयजल शौचालय आदि) पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे अथवा दुरुस्त कर लेंगे।
एक बेंच पर दो से अधिक उम्मीदवार नहीं बैठेंगे एवं एक बेंच से दूसरे बेंच की समांनांतर दूरी कम-से-कम तीन फीट अवश्य होगी।
परीक्षार्थीयों का परीक्षा केंद्र / हॉल / कक्ष में मोबाईल फोन एवं किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रोनिक उपकरण के साथ प्रवेश वर्जित है।
परीक्षा अवधि में केन्द्राधीक्षक सहित वीक्षक एवं कर्मी भी अपने पास मोबाईल फोन एवं इलेक्ट्रोनिक उपकरण नहीं रखेंगे,केन्द्राधीक्षक सिर्फ अपने पास कीपैड वाला एक मोबाईल रख सकते हैं।
परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 2.5 घंटा पूर्व से यथा 08:30 बजे पूर्वाह्न से परीक्षार्थियों को प्रवेश द्वार पर सघन जाँच करते हुए प्रवेश पत्र पर छपे QR/Bar Code का स्कैनिंग कर फोटो एवं पहचान पत्र का मिलान करते हुए प्रवेश दिया जायेगा,जाँच के क्रम में किसी अभ्यर्थी के पहचान में संशय होने पर केन्द्राधीक्षक आयोग से अविलम्ब संपर्क कर पहचान सुनिश्चित करने के पश्चात ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति देंगे।
पूर्वाह्न 10:00 बजे तक परीक्षार्थी अपने आवंटित कक्ष में स्थान ग्रहण कर लेंगे एवं पूर्वाह्न 10:00 बजे के उपरांत परीक्षा केंद्र / कक्ष में किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
आयोग द्वारा अभ्यर्थी को जो परीक्षा केंद्र आवंटित किया गया है,उन्हें उसी परीक्षा केंद्र पर सम्मिलित होने की अनुमति दी जायेगी।

ऐसे परीक्षार्थी द्वारा दिए गए फोटो को उपस्थिति पत्रक के कार्यालय प्रति में निर्दिष्ट स्थान के बगल में चिपकायेंगे,इस संबंध में आयोग को अविलम्ब फोन के माध्यम से सूचना का प्रेषण करेंगे तथा एक अलग लिफ़ाफ़े में संबंधित अभ्यर्थी के घोषणा पत्र एवं पहचान पत्र की छायाप्रति को भेजना सुनिश्चित करेंगे।
पूर्वाह्न 10:00 बजे तक परीक्षार्थीयों को स्थान ग्रहण करने के पश्चात पूर्वाह्न 10:30 बजे तक कक्ष के वीक्षक द्वारा पुनः परीक्षार्थीयों का जाँच कर लेंगे कि उनके पास कोई भी कदाचार से सम्बंधित वर्जित सामग्री नहीं है।

यदि कोई अनुचित साधन का उपयोग करते हुए पाया जाय तो प्रतिवेदन सहित उसकी उत्तर पत्रक / प्रश्न पुस्तिका केन्द्राधीक्षक को सुपुर्द करेंगे और केन्द्राधीक्षक अपने प्रतिवेदन के साथ उसे अलग मुहरवंद पैकेट में आयोग कार्यालय को भेजेंगे और बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 के प्रावधानो के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे।
सभी दिव्यांग/दृष्टिबाधित परीक्षार्थियों (श्रुतिलेखक के माध्यम से परीक्षा देने वाले/बिना श्रुतिलेखक के माध्यम से परीक्षा देने वाले) के लिए बैठने की व्यवस्था भू-तल पर की एक साथ की जानी है तथा इसके लिए परीक्षा केंद्र में अनुक्रमांक का आवंटन दिव्यांग अभ्यर्थी से प्रारंभ कर एक साथ आरोही क्रम में किया गया है तथा उन्हें परीक्षा की निर्धारित अवधि के अतिरिक्त चालीस (20) मिनट का समय दिया जायेगा।

परीक्षा केंद्र पर परीक्षा अवधि में परीक्षा कार्य में संलग्न कर्मियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतः वर्जित रहेगा।
आयोग द्वारा परीक्षा केंद्र पर जैमर की व्यवस्था की गई है, एजेंसी के द्वारा जैमर लगाने के उपरांत केन्द्राधीक्षक इस आशय से आश्वस्त हो लेंगे कि परीक्षा केंद्र परिसर में कहीं भी मोबाईल काम नहीं कर रहा है।
केन्द्राधीक्षक बायोमेट्रिक,CCTV, जैमर कार्य हेतु प्रतिनियुक्त कर्मियों के फोटो पहचान पत्र (आधार, ईपिक, ड्राइविंग लाईसेंस और पेन) के जांचोपरांत ही परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की आनुमति देंगे।
बायोमेट्रिक उपस्थिति पूर्ण होने के बाद केन्द्राधीक्षक अपने अथवा स्टेटिक दंडाधिकारी के निगरानी में बायोमेट्रिक के डाटा को सर्वर पर अपलोड करने के लिए एजेंसी के अधिकृत नोडल व्यक्ति को अनुमति देंगे।

सभी केन्द्राधीक्षक आयोग द्वारा उपलब्ध कराये गए अनुदेश पुस्तिका में दिए गए निदेश के आलोक में ही परीक्षा का संचालन सुनिश्चित करेंगे।