कैमूर के अधौरा पहाड़ी स्थित करर गांव में नल जल योजना पिछले 5 महीने से बंद पड़ी है। यह इलाका बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान का क्षेत्र है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजना के तहत 5 साल पहले यहां सौर ऊर्जा आधारित नल जल योजना शुरू की गई थी। इस योजना पर लगभग 20 से 25 लाख रुपए खर्च किए गए थे। लेकिन अब यह योजना बंद पड़ी है। इस पर न तो क्षेत्रीय मंत्री जमा खान और न ही विभागीय अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। गांव का हैंडपंप खराब है।

 

गांव का हैंडपंप खराब है। गांव में रहते है 50 परिवार गांव की रहने वाली मीना देवी ने बताया कि वे नदी के पानी से खाना बनाने और पीने का काम कर रहे हैं। गांव में 50 से अधिक परिवार रहते हैं।

 

एक अन्य ग्रामीण बचाउ यादव ने बताया कि गांव में लगे दो हैंडपंप भी खराब हैं, जिन्हें अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। तकनीकी खराबी के कारण योजना बंद पीएचईडी के एग्जीक्यूटिव रवि प्रकाश ने बताया कि योजना तकनीकी खराबी के कारण बंद है। उन्होंने कहा कि यह सौर स्कीम है और जांच के बाद इसे चालू करा दिया जाएगा। इस योजना से 25 से 30 घरों को पानी की आपूर्ति की जाती है। उनका कहना है कि गांव में दूसरी योजना चल रही है, जहां से लोग पानी ले सकते हैं।