लहेरियासराय की पुलिस ने पांच पियक्कड़ को किया गिरफ्तार।

दस्तक 7मीडिया /

लहेरियासराय थाना की पुलिस ने नशे की हालत में सड़कों पर हल्ला मचाने वाले पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार कर एसडीओ कोर्ट में भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाईट हाउस सिनेमा के नजदीक ,पंडासराय गुमटी के पास एवं बस स्टेंड लहेरियासराय से इन पिय्यकरो को पुलिस ने ब्रेथ एनलाइज़र से जांच कर पकड़ा था जो सभी नशे में पाए गये थे।
इसमें बहादुरपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया निवासी जीवछ महतो के पुत्र अजय महतो ,बेता थाना के स्व इसराइल के पुत्र सरफे आलम ,बहादुरपुर थाना के खैराजपुर निवासी जगदिश यादव के पुत्र पप्पू यादव ,इसी थाना क्षेत्र के आईटीआई निवासी फूलों यादव के पुत्र किशुन यादव एवं बिरौल थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव निवासी राम बहादुर साह के पुत्र संतोष साह का नाम शामिल हें।