दरभंगा /विधि संवाददाता :
जिला पंचायत राज पदाधिकारी दरभंगा ने शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी बहादुरपुर को पत्र लिखकर एक पंचायत सेवक द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन वितरण के लिए एक करोड़ ग्यारह लाख उनचास हजार तीन सौ चालिस रुपये उठाव कर अभिश्रव समायोजन नहीं किया है। इसपर अविलंब नियमानुसार कार्रवाई करें। कृत कार्रवाई से डीपीओ ने अवगत कराने का भी निर्देश बीडीओ को दिया है। इस मामले का खुलासा आर टी आई सह सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम नाथ सिंह ने किया था। श्री सिंह के आवेदन पत्र के आलोक में जांच पश्चात खुलासा किया गया कि जुलाई 2011 से जून 2016 के बीच तत्कालीन पंचायत सचिव दिलीप कुमार झा ने एक करोड़ ग्यारह लाख उनचास हजार तीन सौ चालिस रुपये उठाव कर अभिश्रव समायोजन नहीं कराया ।

